काल्पनिक फोटो : सच्चाई भारत की

देवरिया: बरहज क्षेत्र के कपरवार स्थित चौराहे पर तड़के शुक्रवार की सुबह एक विक्षिप्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। चिकित्सक के परामर्श पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर एक व्यक्ति बच्चे को गोद लेने के लिए राजी भी हो गया।

कपरवार चौराहा स्थित गांधी चौक पर काफी दिनों से एक महिला भटकती रहती थी। लोगों से मांग कर गुजारा करती थी। शुक्रवार की भोर में प्रसव पीड़ा होने से वह रोने चिल्लाने लगी। सुबह टहलने के लिए निकली कुछ महिलाओं की नजर उस पर पड़ी। आनन-फानन में कपरवार चौराहा निवासिनी इंद्रावती देवी, सिरजावती देवी, नेमा देवी आदि उसे ANM सेंटर ले गए। जहां विक्षिप्त महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की जानकारी होते ही ख़बर आग की तरह चारों ओर फैल गई। ANM रेनू यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बच्चे को थोड़ी दिक्कत आई है। जिसको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अनाथ बच्चे को कपरवार पूरब टोला निवासी जगदीश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव और लोगों के सहमति पर बच्चे को सुपुर्द किया गया है। लेकिन कानूनी अड़चनें बाधा खड़ी कर सकती हैं।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान