Gaya News: बिहार के गया से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो अपने आप में एक खौफनाक दास्तान कह रही है।दरअसल, 26 अप्रैल की सुबह गया में रेलवे स्टेशन पर एक लाश मिली। लाश एक नाबालिग लड़की की थी। जिसका सिर कटा हुआ मिला। पहले सभी को लगा की ट्रेन से कटकर नाबालिग लड़की की मौत हुई है। लेकिन इस मामले में पुलिस के खुलासा के बाद काफी चीजे साफ हुई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मौत ट्रेन से कट कर नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला
बता दें कि शव गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिश्रीचक के सामने रेलवे से बरामद किया गया। गया में इस हत्या के खुलासे के बाद सनसनी का माहौल है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपित उक्त लड़की से प्रेम करते थे, जब वह गर्भवती हुई, तो दोनों से शादी करने की बात कही। किंतु दोनों प्रेमियों ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है।
दो युवक से करती थी प्रेम
आपको बता दें कि फतेहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की से दो युवक प्रेम करते थे। इस बीच प्रेम-प्रसंग के बीच लड़की गर्भवती हो गई। लड़की गर्भवती हुई, तो उसने दोनों प्रेमियों से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लड़की के यह कहते ही दोनों प्रेमियों ने मिलकर तुरंत साजिश रची और फिर प्लानिंग के तहत लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी।
SDPO ने दी जानकारी
वजीरगंज एसडीपीओ (SDPO) सुनील कुमार पांडे ने जानकारी दे हुए बताया कि लड़की की हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक उस लड़की से प्रेम करते थे। इस बीच लड़की गर्भवती हुई थी और शादी का दबाब बनाया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़े: Bihar Crime: 2 लाख की रंगदारी देने से इनकार किया तो, कुल्हाड़ी से की हत्या