Site icon Sachchai Bharat Ki

Bihar: प्रेमी से शादी के लिए बारात लौटाई, अब प्रेमी ने शादी से किया इंकार

Bihar: प्रेमी से शादी के लिए बारात लौटाई, अब प्रेमी ने शादी से किया इंकार

Bihar के समस्तीपुर जिले से एक अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़की को ना दूल्हा मिला और ना प्रेमी। लड़की ना इधर की हुई और ना उधर की। दरअसल, लड़की के सिर प्यार का ऐसा भूत सवार था कि प्यार में पागल लड़की ने पहले दरवाजे पर आई बरात लौटा दी फिर जिसके लिए वो बारात लौटाई थी बाद में उसने भी धोखा दे दिया और अपनाने से इंकार कर दिया। सबसे हैरानी कि बात ये है कि लड़के के परिजन भी घर छोड़कर फरार चल रहे है। इस घटना के बाद लड़की और उसका पूरा परिवार सदमे में है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, समस्तीपुर (Bihar) जिले के सिंधिया में शुक्रवार की रात एक बारात आई थी। शादी की पूरी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान शादी समारोह में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक के प्यार के चक्कर में लड़की ने पहले शादी करने से इंकार कर दिया उसके बाद दरवाजे पर आई बारात वापस लौटा दिया। हैरानी की बात ये है कि बारात वापस लौटने के बाद उसका प्रेमी उससे शादी करने से इंकार कर दिया और परिजनों के साथ फरार हो गया।

यह भी पढ़े: Gurugram: झूठी शान के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट, पिता, ताऊ और भाई गिरफ्तार

मिली जानकरी के अनुसार, लड़की का अपने गांव के एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार कि देर रात लड़की अपने ही गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। शुक्रवार की सुबह लड़की के परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर परिजनों को बताया कि लड़की सिंधिया घाट में ही है। इसके बाद परिजन वहां गए और लड़की के साथ लड़के को पकड़ कर गांव ले आए। ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों में लड़की को खूब समझने की नाकाम कोशिश की लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही।

यह भी पढ़े: Greater Noida: दूसरी बीबी के साथ रह रहा था प्रोफ़ेसर, पहली पत्नी और साली ने कर पिटाई

काफी मनाने के बाद दूल्हा बारात लेकर पहुँच गया। स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी समझाया कि जिससे शादी तय हुई है उसकी लड़के से शादी कर ले। लेकिन लड़की शादी करने के लिए तैयार ही नहीं थी। जिसकी वजह से बारात वापस चली गई। इसके बाद परिजन और गांव वाले लड़की कि शादी उसके प्रेमी से करने का फैसला किया लेकिन तब तक प्रेमी का मन भी बदल चूका था।

यह भी पढ़े: Bihar Crime: गर्लफ्रेंड से मिलने घर गया था प्रेमी, प्रेमिका ने काटा प्राइवेट पार्ट

परिजन जब लड़की की शादी उसके प्रेमी से करने की बात कही तो प्रेमी भी शादी लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया। शादी के प्रस्ताव का विरोध करते हुए लड़के ने कहा कि इस लड़की से किसी भी कीमत पर वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद वह परिजनों के साथ गांव से फरार हो गया। लड़की पक्ष के लोग लड़के की तलाश कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version