NoidaNoida

Noida:गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने नोएडा महानगर में कार्यकर्ताओ के घर घर जा कर उनका कुशलक्षेम पूंछा तथा विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करी। प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा की युवा मोर्चा ने भारत को अनेक मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री दिए हैं,उन्होंने कहा की युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की पाठशाला है और इस पाठशाला के सभी अच्छे विद्यार्थी आज पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: Murder Mistry: प्यार करने की इतनी खौफनाक सजा की रूह कांप जाएगी

प्रांशु के औचक नोएडा आगमन से कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।
प्रशु दत्त ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम् योगी जी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति इनके लाभ से वंचित ना रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ युगल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोबिन सिंह तोमर, क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन डेढा , गाजियाबाद जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, नोएडा महामन्त्री अनुज प्रधान, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोगी, अर्पित मिश्रा शशांक त्रिपाठी कपिल प्रधान व युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान