कुशीनगर: जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के सरेह में सोमवार की शाम पेड़ से एक किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही घरवाले पहुंचे और शव को अपने साथ लेते गए।
ये भी पढ़िए: देवरिया: दूसरी लड़की से अफेयर के चक्कर में हुए थी मनजीत की हत्या
खेसिया गांव का एक किशोर किसी बात से नाराज़ होकर गांव के बाहर सरेह में शाम करीब पांच बजे एक पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि लोगों के मुताबिक किशोर का शव जमीन से सटा हुआ था। सूचना के बाद घरवाले पहुंचे और शव को साथ लेते गए। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
ये भी पढ़िए: देवरिया: छत की ढलाई करते समय शटरिंग गिरने से एक मजदुर की मौत, तीन घायल
इस संबंध में एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। मंसाछापर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी चौकीदार के माध्यम से इसकी जानकारी हुई है। पता कराया जा रहा है।