Raw alcoholRaw alcohol

पुलिस उपमनिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा. श्रीपति मिश्र द्वारा (Raw alcohol) कच्ची शराब के निष्कर्षण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध जनपद देवरिया मे अभियान चलाया गया जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में-

ये भी पढ़िए: पोखरी की भूमि से मिट्टी का अवैध खनन (Illegal Mining) का मामला, छह ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
आबकारी अधिनियम के अंतर्गत:-
थाना बघौचघाट पुलिस
द्वारा 02 अभियुक्त 1-गद्दू भगत पुत्र सुमरा भगत सा0 सिसई थाना सिसई जनपद गुमला झारखण्ड 2-धर्मवीर राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर सा0 मदनपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर एवं 05 लीटर नाजायज Raw alcohol कच्ची शराब बरामद कर चालान न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 1-अखिलेश कुमार उर्फ गौरी पुत्र स्व0 जयशंकर प्रसाद सा0 जयराम कौडिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद कर चालान न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
थाना खामपार पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 1-रविन्द्र सिंह पुत्र महाजन सिंह सा0 रानी सरिसवा थाना मीरगंज गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28 पाउच 08pm कुल 5.6 लीटर नाजायज शराब बरामद कर चालान न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
थाना बनकटा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 1-ईश्वर चौरसिया पुत्र कृष्णा चौरसिया सा0 बलईपुर थाना आन्दर जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 शीशी बन्टी बबली 08 लीटर नाजायज शराब बरामद कर चालान न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

ये भी पढ़िए: UP में महिलाओं के लिए बड़ी खबर: शाम 7 बजे के बाद महिलाओं की ड्यूटी पर रोक

थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध रिल्वावर के साथ गिरफ्तार किया गया
थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना मय फोर्स देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे, कि मुखबिर से सूचना पर बैजनाथपुर के पास से एक व्यक्ति को एक अवैध रिल्वावर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील पासवान पुत्र अरविन्द पासवान सा0 रामपुर हिरामन थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध रिल्वावर बरामद करते हुये थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारीः- पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 02 वांछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत हैः
थाना बरहज मु0अ0स0125/2022 धारा 363/366/376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट नाम अभि0-1- जितेन्द्र गोंड पुत्र हरिलाल गोंड सा0 सतरांव थाना बरहज जनपद देवरिया ।
थाना कोतवाली मु0अ0स0194/2022 धारा 363 भादवि0 नाम अभि0-1- जुगुनू कुमार पुत्र रामाज्ञा प्रसाद सा0 उमानगर थाना कोतवाली जनपद देवरिया ।
निरोधात्मक कार्यवाही-
देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है- जनपदीय पुलिस द्वारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 50 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
वाहन चेकिंग के दौरान 80 वाहनों से 76,500/- रूपये शमन शुल्क (ई-चालान) किया गया।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान