Delhi CrimeDelhi Crime

Delhi Crime: एक बार फिर दिल्ली शर्मशार हो गई। यहाँ नए साल के जश्न के बीच एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जश्न के बीच कुछ दरिंदों ने एक लड़की को दर्दनाक मौत दी। ये घटना शनिवार के रात की है। रात को लड़की अपनी ड्यूटी ख़त्म कर अपने घर जा रही थी। तभी कार सवार कुछ युवको ने लड़की को टक्कर मार दी और फिर लगभग 4 किलोमीटर सड़क पर घसीटते हुए ले गए जिसकी वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लय गया है।

ये भी पढ़िए: Old Age Home: दिल्ली के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलने से मौत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कंझावला इलाके में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी. कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए. लड़की के शरीर में काफी चोटें आईं. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पहले तो इस घटना को दिल्ली पुलिस ने एक्सीडेंट बताकर अपना पल्ला झाड़ रही थी। लेकिन लड़की जो फोटो सामने आई है उसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जायेगा।

बताया जा है कि लड़की एक इवेंट कंपनी में काम करती है। घटना के समय वो अपने ड्यूटी से घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के नंबर से लड़की कि पहचान की गई। जाँच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने कार सवार पांचों लड़को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी पांचो आरोपियों का मेडिकल चेक कराया जा रहा है ताकि ये पता चल सके कि क्या लडके शराब के नशे में थे ? फ़िलहाल पुलिस को इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है।

ये भी पढ़िए: Rishabh Pant: कौन है ? ऋषभ पंत की जान बचने वाला व्यक्ति, पंत के एक्सीडेंट की पूरी कहानी

इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग अध्यक्ष ने ट्वीट किया है और लिखा है- दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की बढ़ी मुश्किलें, एड के रडार पर एक्ट्रेस राकुलप्रीत सिंह को लेकर बुरी ख़बर, वर्कआउट के दौरान हुआ हादसा इस खूबसूरत एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब सालों बाद बेटी से मिलकर भावुक हुए मोहम्मद शमी, खूब कराया शॉपिंग बनारस के मंदिरों से क्यों हटाई जा रही हैं साईं बाबा की मूर्ति